STORYMIRROR

लता तेजेश्वर रेणुका

Inspirational

4  

लता तेजेश्वर रेणुका

Inspirational

हौसला

हौसला

1 min
378

जिंदगी सहम गई है

हौसला टूटने के कगार पर है

लेकिन हमें लड़ना है

अच्छी जिंदगी की

अच्छे समय की उम्मीद रखना है

कोरोना से लड़ना है

भूलो मत आज के दिन

आप सब सैनिक हैं

आपके हाथों हथियार तो नहीं 

लेकिन हौसला है

आखिरी तक लड़ने की

खुदको बचाने की

जद्दोजहद कोशिश तो

करना ही है

अपने प्राण प्रिय परिजनों का

हौसला बढ़ना है

आप हारे नहीं

आप को लड़ना है

शत्रु सामने है

चुनौती देते डट के खड़ा है

भूलो नहीं आप सैनिक हो

अपने देश का संबल हो

खुद का पैरवी खुद करना है

अपने हौसले को बढ़ाओ

अब हारने का समय नहीं

खुद के लिए 

अपनों के लिए

लड़ने का समय है

हथियार सिर्फ आपका हौसला है

इस हथियार को

मुट्ठी में जोर से पकड़े रखो

मौतों को गिनना बंद करो

जिंदगी को सराहो

जीवन मूल्यवान है

मौत तुच्छ है

रास्ते के किनारे लटक रही है

जन जीवन को बहाल कर रही है

अपने परिजनों को खोने का 

दर्द सबको है

लेकिन फिर भी लड़ना है

जिंदगी का नैय्या को 

मजबूती से थामे रखना है

समुद्र के उथल पुथल कब थमेगी

सागर में शांति आएगी जरूर

आप पार भी हो जाओगे

जमीन पर पैर रख

एक लंबा सांस जरूर भरोगे

तब तक अपना हौसला खोना नहीं।

अपना हौसला छोड़ना नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational