STORYMIRROR

Pinky Dubey

Abstract Inspirational

4  

Pinky Dubey

Abstract Inspirational

है तो हम भी इंसान

है तो हम भी इंसान

1 min
318

जब मैंने अपना होश संभाला तो अपने आप को अजीब सा पाया

क्या हूँ मैं कुछ समझ में ना आया

माँ को पुछा तो उसके आँखों में आँसू देखे

ऐसा महसूस हुआ की कुछ तो बात है

स्कूल में भी बच्चे मुझ पर हंसते

पर तब मुझे यह नहीं समझ में आया

आईने में अपने आप को देखा तो अजीब सा महसूस हुआ

क्या हूँ मैं लड़का या लड़की

मुझे सजना सँवरना अच्छा लगता था

मगर माँ मुझसे रूठ जाती

लड़कों जैसे कपड़े पहनाती

मगर मुझे तो सोलह श्रृंगार पसंद आता

मुझे लड़कियों से ज़्यादा लड़के पसंद आते

क्या करूं मैं

क्यों हूँ मैं ऐसा

भगवान ने मुझे ऐसा बनाया

हूँ तो मैं भी एक इंसान

क्यों हमें वो इज्जत नहीं मिलती

क्यों लोग हमसे दूर भागते है

है तो हम भी इंसान

हमें भी वो मान समान चाहिए

हम अलग है तो क्या

है तो हम भी इंसान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract