STORYMIRROR

अजय एहसास

Romance Others

4  

अजय एहसास

Romance Others

हाय ये मास्क !

हाय ये मास्क !

2 mins
90

पर्दे पे परदा कर रुख हमसे छिपाये रखिए

वक्त कहता है हाय ये मास्क! लगाये रखिए।।

लगा जरूरी तो आँखों से बात कर लेंगे

पड़ी है परदे की आदत तो बनाए रखिए

वक्त कहता है हाय ये मास्क! लगाये रखिए।।


मास्क ने छीन लिया सुर्ख़ होंठों की लाली

रबर ने छीन लिया उसके कानों की बाली

होंठ भी दिखते नहीं अब तो बात करने पर

सुर्ख होंठों पे वो मुस्कान सजाए रखिए

वक्त कहता है हाय ये मास्क! लगाये रखिए।।


हाय इस मास्क ने तो छीन लिया प्यार तेरा

नहीं कर पाते है अब वैसे भी दीदार तेरा

दिखे ना होंठ तेरे मास्क में छिपे हैं जो

खुद को लोगों की नज़र से भी बचाए रखिए

वक्त कहता है हाय ये मास्क! लगाये रखिए।।


अब तो सांसों की महक सांस से न मिल पाये जो

सांस ले तो वो भी मास्क में ही सिल जाये

हो गये अब तो काफी दिन तेरे नजदीक आये

बस मेरा प्यार कलेजे से लगाए रखिए

वक्त कहता है हाय ये मास्क! लगाये रखिए।।


मारक ने छीन लिया होठ मुस्कुराते हुए

दिखे ना होठ बात प्यार की बताते हुए

न खोलो होठ भला लफ्जों में क्या रखा है

यूं ही आंखों से अपने प्यार जताए रखिए

वक्त कहता है हाय ये मास्क! लगाये रखिए।।


मास्क ने छीन ली बाजार की लाली

बिकते अब तो मुस्काने पर भी टूटे दांत ना दिखते

दिखे नहीं जो उसे भी तो समझ जाते है

अपने दामन को जमाने से बचाए रखिए 

वक्त कहता है हाय ये मास्क! लगाये रखिए।।


छूते लब आँख बन्द करके वो सिहर जाना

सांस के रास्ते से दिल तलक उतर जाना

देख के मास्क ये 'एहसास' करता कहता दिल

कुछ दिनों आप मेरा प्यार भुलाए रखिए

वक्त कहता है हाय ये मास्क! लगाये रखिए।।

  


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance