STORYMIRROR

Thakkar Nand

Classics

4  

Thakkar Nand

Classics

हाँ मुझको एक ऐसे साथ की जरूरत

हाँ मुझको एक ऐसे साथ की जरूरत

1 min
504

जो मुझे कभी टूटने ना दे।

जिंदगी से मुझे रूठने ना दे।

हर कोई छोड़ दें साथ मेरा।

वो अपना हाथ छूटने ना दे।


हाँ मुझको एक ऐसे साथ की जरूरत है।


जो कहे मुझसे घबराना मत।

जो कहे मुझसे हार जाना मत।

दर्द मिलेंगे तुमको हजारों अभी।

आंखों में आँसू कभी लाना मत।


हाँ मुझको एक ऐसे साथ की जरूरत है।


जो मेरे हारने पर भी हाथ थाम ले।

मेरे दिल का दर्द बिन कहे पहचान ले।

हो जाऊं गुमनाम मैं इस दुनिया में।

लेकिन वो बहुत प्यार से मेरा नाम ले।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics