STORYMIRROR

ललित सक्सैना

Inspirational Others

4  

ललित सक्सैना

Inspirational Others

हां... मैं अल्फाज़ चुराता हूं

हां... मैं अल्फाज़ चुराता हूं

1 min
12

हां मैं अल्फाज़ चुराता हूं

तभी तो इस दिल के जज़्बात लिख पाता हूं

टूट जाते है जब ख्वाब खुद के

फिर से उन्हीं ख्वाबों को सजाता हूं

हां मैं अल्फाज़ चुराता हूं

रात के अंधेरों में जब अश्क बहाता हूं

तब

अश्कों की उसी स्याही से

पन्नों पर लफ़्ज़ों को सजाता हूं

सच है कि मैं अल्फाज़ चुराता हूं

इंसा की बस्ती में इंसा को कहां

पहचान पाता हूं.....और

नकाबों के इस शहर में

किसी की असलियत कहां जान पाता हूं

चोट खाता हूं पर पत्थरों को तराश नहीं पाता

ना जाने फिर भी क्यूं सबके

दिलों को छू जाता हूं

हां मैं अल्फाज़ चुराता हूं

तभी तो इस दिल के जज़्बात लिख पाता हूं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational