STORYMIRROR

Disha Singh

Abstract

4  

Disha Singh

Abstract

गुज़रा ज़माना

गुज़रा ज़माना

1 min
332

बालकॉनी के सामने रखे हुए किताब 

तेज़ हवा के झोंके से गिर गये

सन-सन पलटते पन्नों शोर में

कुछ पुराने तस्वीर मिल गए

अभी तो शुरू ही किया था पढ़ना कि

हलचल से बिख़र गये। 


जब देखा तो चेहरे पे हल्की हँसी आई

गुज़रा वक़्त मनो फिर से पुकार रहा हो 

पर घड़ी की टिक टिक ने वक़्त वहीं रोक दिया

ये कहकर कि उन्हें फिर से छुपा दो।


 कितने बेहतरीन थे वो लम्हें

जिन्हें मैं खुद से दूर कर चुकी थी 

एक एक कर कोनों से उन्हें समेट रही थी 

कह रही थी मुझसे 

कोई न रोके इसे जाने दो

आज़ाद हवाओं में उड़ने दो।


 फिर दिल ये कहता है

क्यों ना उस वक़्त को इस वक़्त में जी ले

तमन्नाओं को यही पूरा कर ले 

गुज़रे ज़माने के पतझड़ को  

ख़ुशियों के सावन से रंग दे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract