STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

गुरु ज्ञान का भंडार

गुरु ज्ञान का भंडार

1 min
427

जीवन में जो राह दिखाए

सही गलत की पहचान बताए

मन के कोरे कागज़ पर जो ज्ञान अमिट लिखवाए

ज्ञान का सागर है जिसमें वही सच्चा गुरु कहलाए।।


जीवन के घोर अंधेरे में प्रकाश बनकर आए

देकर विद्या का दान जीवन सुखमय बनाए

अपने ज्ञान के तेज प्रकाश से करे जो आभामंडित

ज्ञान का सागर है जिसमें वही सच्चा गुरु कहलाए।।


हमारे अंदर की खूबियों का एहसास कराए

गुमनामी के अंधेरों में हमारी पहचान बनाए

सोना बना दे जो अपने ज्ञान से अनपढ़ मिट्टी को

ज्ञान का सागर है जिसमें वही सच्चा गुरु कहलाए।।


अपने इस संसार से हमारा परिचय करवाए

दोष निकाल कर हमारे एक सुदृढ़ व्यक्तित्व बनाए

कच्ची मिट्टी को गढ़कर जो दे एक विस्तृत आकार

ज्ञान का सागर है जिसमें वही सच्चा गुरु कहलाए।।


कलम की ताकत क्या है? हमें समझाए

हर अक्षर, शब्द और भाषा का ज्ञान कराए

अज्ञानता दूर करके जो भविष्य के लिए करे तैयार

ज्ञान का सागर है जिसमें वही सच्चा गुरु कहलाए।।


कभी डांट कर कभी प्यार से पढ़ाए

सदा सत्य के मार्ग पर चलना सिखाए

ध्यान, ज्ञान, धैर्य और बुद्धि सब जो करे प्रदान

ज्ञान का सागर है जिसमें वही सच्चा गुरु कहलाए।।


जीवन लक्ष्य को पाने का सही मार्ग बताए

अपने मार्गदर्शन से एक अच्छा इंसान बनाए

दिव्य ज्ञान ज्योति से जो जीवन कर दे अलौकिक

ज्ञान का सागर है जिसमें वही सच्चा गुरु कहलाए।।

   


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract