STORYMIRROR

Anil Jaswal

Inspirational

4  

Anil Jaswal

Inspirational

गुदड़ी का लाला

गुदड़ी का लाला

1 min
268

आज का दिन,

है शोक वाला,

हुआ था निधन,

शास्त्री जी का।


बहुत गरीब परिवार में जन्मे,

पढ़ने जाते,

नदी तैर के पार करते,

पैसे पास न होते,

फिर की शास्त्री।


जातिप्रथा के थे विरुद्ध,

नाम के आगे लगाया शास्त्री,

भारत हुआ आजाद,

बने ट्रांस पोर्ट मंत्री,


बनाई महिला कंडक्टर पहली बार,

नेहरू जी ने‌ बनाया रेलमंत्री,

तो हुआ एक हादसा,

तुरंत त्यागपत्र भेजा,

और उठाई जिम्मेदारी।


फिर प्रधानमंत्री बने,

देश में थी अन्न की समस्या,

बनाई हरित क्रांति की योजना,

और लिया निर्णय,


हफ्ते में एक बार

रखेंगे सब उपवास,

दूध की क्रांति के भी

थे सूत्रधार।


पाकिस्तान ने छेड़ा युद्ध,

"जय जवान जय किसान"

का नारा किया बुलंद,

पाकिस्तान को दी ऐसी सशक्त,

भारत का कुछ न बिगाड़ पाए,

अमरीकी आधुनिक हथियार।


इसी दौरान,

ताशकंद रशिया में हुआ देहांत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational