STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Abstract

3  

संदीप सिंधवाल

Abstract

ग़ज़ल - सवाल कर

ग़ज़ल - सवाल कर

1 min
248

दिल में शंका पैदा हो जाए तो सवाल कर 

इतनी सी कहासुनी पर तू ना बवाल कर।


बेरुखी भी तेरा एक हथियार ही रहा है

बदले में मिली बेरुखी पे ना मलाल कर।


ये जो आंधियों को चुनौती देते रहते हो

कच्चा तेरा मकान है कुछ तो खयाल कर। 


गैरों के कूचे में जलवे बिखेर दिए तुमने

मुझसे मिली वफा का कुछ तो हलाल कर। 


एक उजाला मुकाम तक ले जाएगा तुम्हें

अंधेरा जहां उस राह सिंधवाल मशाल कर। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract