STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Action Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Action Inspirational

गीत : कोशिश करने से हर मुश्किल हल हो जाती

गीत : कोशिश करने से हर मुश्किल हल हो जाती

1 min
398

गीत : 

कोशिश करने से हर मुश्किल हल हो जाती 

आज नहीं तो कल मेहनत सफल हो जाती । 


 ध्यान लगा अर्जुन सा तभी तो निशाना लगेगा 

 तपना होगा सूरज सा तभी तो अंधेरा छंटेगा 

हिम शिला भी पिघल कर गंगाजल है कहलाती 

कोशिश करने से हर मुश्किल हल हो जाती 

आज नहीं तो कल , मेहनत सफल हो जाती ।। 


 मेहनत से मरुस्थल भी सरसब्ज हो सकता है 

सत्य से असत्य का साम्राज्य भी ध्वस्त हो सकता है 

दिल से निकली दुआ कभी निष्फल नहीं जाती 

कोशिश करने से हर मुश्किल हल हो जाती 

आज नहीं तो कल, मेहनत सफल हो जाती ।। 


पथ कितना भी कठिन हो , चलते जाना है 

चाहे दुखों का पहाड़ टूटे, सदैव मुस्कुराना है 

टूटी हुई कश्ती भी तूफां में संबल बन जाती 

कोशिश करने से , हर मुश्किल हल हो जाती 

आज नहीं तो कल, मेहनत सफल हो जाती ।।  


श्री हरि 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action