STORYMIRROR

sound of heart

Romance

4  

sound of heart

Romance

Gazal( इश्क वबा है)

Gazal( इश्क वबा है)

1 min
134

सुनो ! इश्क़ तो इक वबा है ,पता है ? 

बताओ ज़रा क्या सज़ा है, पता है ?


इलाज आप ढूंढोगे तो ढूंढो बेशक़ ।

मग़र दर्द इसकी दवा है ,पता है ? 


नहीं है यूँ आसान उसको भुलाना ।

जो अरसों से दिल में रहा है ,पता है ?


सुनो ! रूठा वूठा नहीं है वो तुमसे ।

ये आँखों में उसकी हया है ,पता है ?


फ़क़त उसने बातें ही की थी किसी से ।

मग़र दिल ये मेरा जला है, पता है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from sound of heart

Similar hindi poem from Romance