STORYMIRROR

एक उम्मीद अभी बाकी है

एक उम्मीद अभी बाकी है

1 min
29K


एक उम्मीद अभी बाकी है,

सुलगते लम्हों को पाना है,

कुछ पलों में खो जाना है,

उन पलों को बिताने की मेरे होठों पर,

मुस्कान अभी बाकी है...

एक उम्मीद अभी बाकी है...


ठहर जाएगा वक़्त भी,

गर तू मेरे पास आ जाए,

गाने लगेगा ये आसमान,

छा जायेगी फिर मदहोशी,

तेरे संग फिर से जीने की,

आस अभी बाकी है...


तेरी वो अदाएँ, तेरा वो रूठ जाना,

फिर चुपके से आकर मुझे मनाना,

यादो की इस बारात में,

तन्हाई के इन लम्हो में,

तुझसे मिलने की उम्मीद अभी बाकी है..

एक उम्मीद अभी बाकी है...


ज़िन्दगी तूफ़ान-सी लगती है,

तू नहीं है यहाँ, फिर भी तू है,

तुझे पाने के लिए तूफ़ान से भी टकरा जाना है,

टूटेगी न हिम्मत ये मेरी,

क्योंकि तुझे देखने की आरज़ू अभी बाकी है..

एक उम्मीद अभी बाकी है...


लफ्ज़ो के मोती पिरोये हुए है,

रोशनी के दीये जलाये हुए है,

प्यार ही प्यार है इस दिल में बस,

तेरे होठों पर वो मुस्कान ला दूँ अब,

दिल की ये ज़ुस्तज़ु अभी बाकी है...

एक उम्मीद अभी बाकी है...

एक उम्मीद अभी बाकी है...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama