STORYMIRROR

Rajeev Tripathi

Inspirational

4  

Rajeev Tripathi

Inspirational

एक शिक्षक

एक शिक्षक

1 min
270

एक शिक्षक अपने ज्ञान से

पूरे समाज एवं

देश को रोशन करता है

शिक्षक अपने ज्ञान से

मन एवं मस्तिष्क में

शिक्षा का संचार करता है

एक शिक्षक पाठ पढ़ाने से पहले

स्वयं पढ़ता है

एवं ज्ञान को गढ़ता है

एवं शिक्षा को भी

शिक्षित करता है

शिक्षक अपने सदाचरण से

हर पल आगे बढ़ता है

शिक्षक का हर एक क़दम

शिक्षा की ओर बढ़ता है

एक शिक्षक अपने ज्ञान से

पूरे समाज एवं

देश को शिक्षित करता है

शिक्षक समाज का

दर्पण होता है

शिक्षक स्वयं समर्पण होता है

स्वयं ताउम्र शिक्षक रहकर भी

वह शिक्षक ही है

जो हर क्षेत्र में अपनी

अमिट छाप छोड़ देता है 

ज्ञान के प्रकाश से शिक्षक

मन में शिक्षा का बीज बोता है

शिक्षक अपने विषय में

पारंगत होता है

समाज में फैली कुरीतियों

एवं पाखंड को

एक शिक्षक है जो स्वयं चेतना से

दूर करता है

शिक्षक एक अनुभूति है

शिक्षक समाज की धुरी है

शिक्षक ना हो तो

विद्यार्थी की ज़िन्दगी अधूरी है

शिक्षा हर विद्यार्थी का कर्म है

बिना शिक्षक के विद्या भी अधूरी है

ज्ञान एक अनवरत सीखने की

प्रक्रिया है तो

शिक्षक उसी ज्ञान का एक स्रोत है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational