STORYMIRROR

tanvee palan

Abstract Romance

4  

tanvee palan

Abstract Romance

एक हसीन साँझ

एक हसीन साँझ

1 min
200

दिन भर की थकान उतार देती है

ये हसीन साँझ

मन में उत्साह जगा देती है

ये हसीन साँझ।


ज़िन्दगी में घोलती है

न जाने कितने रंग ये हसीन साँझ

मन में बहार जगाकर

गुलज़ार बना देती है ये हसीन साँझ।


हर दिन कितना खूबसूरत है

ये एहसास दिलाती है ये हसीन सांझ

हर मोड़ पर साहस बनाय रखना

ये हौसला दिलाती है ये हसीन साँझ।


मेहफ़ूज़ भावनाओं को

पनाह देती है ये हसीन साँझ

दिल के अल्फ़ाज़ों को

कलम से मिला देती है ये हसीन साँझ।


न जाने क्या जादू करती है

ये हसीन साँझ

खुशियों से भर देती है जीवन

ये हसीन साँझ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract