STORYMIRROR

tanvee palan

Abstract Inspirational

3  

tanvee palan

Abstract Inspirational

ज़िन्दगी एक इम्तिहान है

ज़िन्दगी एक इम्तिहान है

1 min
11.9K

ज़िन्दगी एक इम्तिहान है

सवालों में ही उलझे जवाब हैं..


अलमारी में छुपी किताब है

उन पन्नों के बीच कई ख़्वाब हैं..


चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है

उसके पीछे कई राज़ हैं..


हर दिन खिलती सूरज की किरणें हैं

पर उससे पहले काली रात है..


सफलता के शिखर पर खड़े हैं

पैरों में चोट के निशाँ हैं..


चलते चलते खो गई राह है

कायम उम्मीदों का बाँध है..


कहीं दिल, कहीं सपने टूटे हैं

फिर भी भेजे खुशी के पैगाम हैं..


सफर का मालूम न अंजाम है

मुस्कुरा कर जीने का अंदाज़ है..


एक ही तो प्यारा सा जीवन है

करते उसको दिल से सलाम है..


ज़िन्दगी एक इम्तिहान है

सवालों में ही उलझे जवाब हैं..



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract