STORYMIRROR

tanvee palan

Inspirational

4  

tanvee palan

Inspirational

गुरु

गुरु

1 min
303

हर वक़्त हर कदम पर

थामा है हाथ

आपने हर राह में

दिया है मेरा साथ


हर मुश्किल का सामना

हुआ है आसान

आप की हर सीख

हासिल करवाती हर मुकाम


हर वक़्त है हसना

हर बार है मुस्कुराना

हर जंग है जीतना

ऐसा रुतबा जगाया आपने


हर गलतियों से सीखना

उम्मीद कभी न हारना

हर चीज़ है मुमकिन कहकर

करवाया खुदपर भरोसा


बने दोस्त कभी

कभी सहारा कभी साया

एक मार्गदर्शक का

क्या खूब रोल निभाया


क्या खूब किस्मत है हमारी

जो शिष्य बन पाए आपके

ज्ञान का भंडार दिया आपने

और साथ ही खूब सारा प्यार


नतमस्तक हैं हम आपको सदा

धन्य हो गए आपके आशीष से

गुरु आपकी छाया में

क्या पनाह पाई है हमने


कुदरत, माँ-बाप

शिक्षक,किताब

भाई-बहन, दोस्त

हर रिश्ता, हर इन्सान


न जाने कितने गुरु हैं तत्पर

हमें हर वक़्त सिखाने

ये ज़िन्दगी है इतनी सुहानी

बस इनके दुआओं से हर पल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational