एक दिन पता चलेगा कि
एक दिन पता चलेगा कि
दिल में किसी को छुपाने में बुराई नहीं,
जिसे चाहते हो जा कर बता दो वरना
एक दिन पता चलेगा कि
उसकी चाहत किसी और के नाम हो गई
कोई है जो तुम पर भी मरता है तो
और उसे दिल में आने दो वरना
एक दिन पता चलेगा कि
हमसफर ही जिंदगी में बोझ हो गया है
अगर वह तुम्हारी जिंदगी में आ चुका है,
तो उसकी कदर करना सीखो वरना
एक दिन पता चलेगा कि
वो किसी और के कदरदान हो गए
अगर वो तुमसे दूर जाना चाहता है तो,
उसे बेझिझक चले जाने दो वरना
एक दिन पता चलेगा कि
कोई तुम्हारा होकर भी तुम्हारा नहीं है
अगर कोई तुम्हें खास समझता है तो,
उसका जिंदगी भर साथ निभाना वरना
एक दिन पता चलेगा कि
तुम्हें खास समझने वाला कोई नहीं है.
