STORYMIRROR

Aishani Aishani

Inspirational

4  

Aishani Aishani

Inspirational

एक दीप जलाना है..!

एक दीप जलाना है..!

1 min
257

याद है ना तुमको

मुझे भूलने की आदत है

तुमने ही कहा था..! 


हाँ..! 

अगर मैं भूल जाऊँ

मुझे याद दिला देना

जलाना है एक दीप 

मुझे भी

आरोग्य /

समृद्धि /

सम्पन्नता /

और 

जनमानस के संकल्पित विश्वास को 

दृढ़ करने के लिए

जलाना है मुझे भी एक दीप

अपने दहलीज पर 

वबा से जु़झने के लिए

एक दीप प्रज्ज्वलित करना है

जनसेवा भाव का! 

हाँ..! 

मुझे याद दिला देना

देना है बस नौ मिनट 

अपनी धरणी के संतानों की रक्षा के लिए

एक संकल्पित दीप के साथ..!! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational