STORYMIRROR

Nisha Nandini Bhartiya

Inspirational

3  

Nisha Nandini Bhartiya

Inspirational

एक बूँद

एक बूँद

1 min
647

एक बूँद पानी को तरसती दुनिया

ग्रीष्म की गर्मी से तड़पती दुनिया       

प्यासे पक्षियों ने आज दम तोड़ा       

संभल जा नर अब जीवन थोड़ा। 


मत व्यर्थ कर पानी की बूँद को

समझ ले तू इसके महत्व को   

अनमोल बहुत है एक बूँद पानी        

दुनिया है सारी इसकी दीवानी। 


इसके बिना न तू रह पायेगा

पग-पग पथ पर ठोकर खायेगा

अब तो समझ इसकी महानता

नानी से सुन ले इसकी गाथा।  


जल ही प्रारंभ, मध्य और अंत

कहते ज्ञानी-विज्ञानी और संत

इसका नहीं है कोई आकार

जल ही जीवन का मूलाधार।


पानी ही पानी जग की कहानी 

कहीं सूखा तो कहीं आसमानी

डोर से बूँद की जीवन बँधा है

इसके सहारे ही प्राणी सदा है। 


समझ जा अब छोड़ मनमानी

मन से कर ले इसकी निगरानी

इसके रहते ही तू रह पायेगा

वरना जीवन व्यर्थ गवांएगा।        


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational