STORYMIRROR

Meera Ramnivas

Abstract

4  

Meera Ramnivas

Abstract

एहसास मर रहे हैं

एहसास मर रहे हैं

1 min
206

सूरज नई सुबह ले आता 

नीलांबर घटित हो जाता

जीना फिर शुरू हो जाता

यंत्रवत सब चलता जाता

हम एहसास नहीं करते

कृतज्ञता व्यक्त नहीं करते


हवा आकर हमसे लिपटती

आसपास चिड़िया चहकती

धरती गोद में उठाए फिरती

मां की तरह आंचल में छुपाती

हम एहसास नहीं करते

कृतज्ञता व्यक्त नहीं करते


जल से हमें जीवन मिलता है

अन्न धान वनस्पति मिलता है

वृक्ष हमारे लिए जीते हैं

प्राणवायु फलफूल देते हैं

हम एहसास नहीं करते

कृतज्ञता व्यक्त नहीं करते


हमारे पूर्वज

प्रातः धरा को नमन करते थे

प्रातः सूरज के दर्शन करते थे

वृक्षों को पुत्रवत पालते थे

एहसास रखते थे

प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहते थे


प्रकृति के सान्निध्य का अभाव 

गलत आहार विहार का प्रभाव

तन मन का संतुलन बिगड़ रहा 

मानव मन अवसाद से भर रहा

एहसास मर रहे हैं 

हम कृतघ्न हो रहे हैं।।


           


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract