STORYMIRROR

Harminder Kaur

Inspirational

4  

Harminder Kaur

Inspirational

ए देश मेरे

ए देश मेरे

1 min
352


ए देश मेरे तू सदा आबाद रहे

युगों-युगों तक तेरा प्यार नाम रहे

लहराता रहे तिरंगा अमन चैन से

हर हिंदुस्तानी की तुझसे पहचान बने 


सांसों में महक तेरी रची बसी रहे

दूर-दूर तक परचम तेरी कहानी कहे

नई उमंग नया उजास लेकर आए तू सदा

तेरे लिए हर घर में स्वाभिमान की लौ जले


सजदा करें दुआ करें शान से सर ऊंचा रहे

तेरा ही वंदन, तेरा ही नित गुणगान करें

वैभव , गौरव का ताज सजा रहे तेरे माथे सदा

नई पहल नई सोच से जन-जन सींचे ये धरा ! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational