STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational

4  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational

दयालु

दयालु

1 min
205


लोगों मे मिलता बहुत अभाव

करुणा दया प्रेम के प्रबल भाव


दुःख कोई दुखी कोई भी

देख अगर मन तेरा रोये

कुछ भलाई करने का ग़र 

भाव प्रबल मन मे संजोये 

इंसां इंसानियत की रखो छांव 

लोगों मे मिलता बहुत अभाव


दर्द देख ग़र पीर उठे चित 

तो समझो तुम जिंदा हो

सहायता हेतु तत्पर हो तो

समझो कोई फ़रिश्ता हो

परसेवा मे तेरे बढ़े दयालु पाँव 

लोगों मे मिलता बहुत अभाव..


दया करूणा के भाव सलोने

जीव प्रेमी दयालु इंसान होने

दिल की भूमि बंजर भावों से 

प्रयास प्रेमभाव लोगों में बोने

ज़ज्बातों के भँवर में डोले नांव

लोगों मे मिलता बहुत अभाव..


दयालुता भाव से इंसां हो महान

सदियों रहता उसका ही गुणगान

दयालुता से इंसां जन-जन चित मे

जग में पाता वो इंसां सर्वोच्च मान

परपीर नैन में दया भाव का चित गांव

पर लोगों मे मिलता बहुत अभाव।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational