दूसरों की बुराई छोड़ो
दूसरों की बुराई छोड़ो
ना जाने क्यों लोग बुराइयों में
अपनी जिंदगी खत्म कर देते हैं ,
अपने अंदर की कमी
कभी कोई नहीं देखता,
हर कोई एक दूसरे को
नीचा दिखाने में पीछे नहीं रहता,
क्यों कोई किसी के साथ
ऐसा कर रहा है?
क्यों कोई गरीबों को
नीचा दिखाता है?
क्यों यह दुनिया
बुराइयों में डूबी हुई है?
इस बुराई के बाहर भी
कोई दुनिया है,
एक अच्छाई की दुनिया,
इस बुराई को छोड़कर
अच्छाई को अपनाओ,
हर किसी के साथ
प्यार मोहब्बत के साथ रहो,
हमेशा सही वक्त पर
एक दूसरे की मदद करो,
क्योंकि हमेशा बुराई के
आगे अच्छाई की जीत होती है,
चाहे बुराई कितनी भी
ज्यादा गहरी हो,
लेकिन अच्छाई के सामने
कभी नहीं जीत सकती,
हमेशा सच्चाई की जीत होती रहेगी
