दूसरे ग्रह का प्राणी एलियन
दूसरे ग्रह का प्राणी एलियन
दूसरे ग्रह का प्राणी, जिसका नाम पड़ा हैं एलियन,
वर्षों से खोज रहा जिसे पाया नहीं मानव मन,
ताकत हैं हमारी जैसी या हमसे भी हैं भारी,
क्या होगा उस वक्त मिलन की आयेगी जब बारी।
आ चुके या आयेंगे वो पृथ्वी पर ले विमान,
समझ सका नहीं अब तक क्या उनकी पहचान।
दिखते कैसे रहते हैं वो कैसा उनका खाना,
यह रहस्य सुलझाने खातिर पीछे पड़ा जमाना।
अक्सर आ जाती खबरें देखें हैं कुछ लोग,
देखने वाला बता न पाया यह कैसा संयोग।
हमारे जैसी होगी दुनिया या हमसे भी बेहतर,
सुलझी हुई होगी जिंदगी या होगी फिर बदत्तर।
फिर भी होगा कोई तो जिसका हमको हैं अनुमान,
आज भी मानव खोज रहा उन एलियन का ग्यान।।
