दुर्घटना
दुर्घटना
दुर्घटना........!
जन्म से लेकर
मृत्यु पर्यंत घटने वाली,
सभी घटनाओं से अलग
होती हैं नितांत दुखदाई..,
दुर्घटनाएं......!!
रची-बसी जिन्दगी को झकझोर
कर देती है बर्बाद यह ,
सहनी पड़ती हैं असहनीय
और अनंंत पीड़ाएं.!!
गुजरना पड़ता है हर एक को
इस दौर से......!
और सहेजना पड़ता है
इस पीड़ांतक अनुभव को
दुर्भाग्य से...!!
यही जीवन है
यही है जीवन का संदेश.!!
जीवन और दुर्घटनाओं का
चोली दामन सा साथ है
इसके प्रति ना हो
मन में कोई क्लेश.!!
