STORYMIRROR

Aishani Aishani

Inspirational

3  

Aishani Aishani

Inspirational

दुआ

दुआ

1 min
937

सुना है दुआओं में बड़ा असर होता है

यदि शफ्फाक मन से दुआ मांगी जाय

चलो इक मुठ्ठी दुआ और किसी के लिए माँगते हैं

उन लोगों के लिए

जो ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं

ना केवल तेरी दुआ

ना केवल मेरी दुआ

हमसब की दुआ कुबूल हो

ये दुआ माँगते हैं..!

वो ईश्वर/खुदा/ गॉड/ वाहे गुरु/

परवर दिगार/ या फिर हो रब्ब

है तो एक ही ना..!

हमारी भाषा अलग हों

पर भाव और भावनाएं तो एक है

और वो भावनाओं को समझता है

आओ मिलकर शफ्फाक मन से

दुआ माँगते हैं

सबकी सलामती के लिए

एक इशरत औ आसूदगी तो रहेगी

हमने कुछ तो किया उनके ..!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational