STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Inspirational

4  

Chandramohan Kisku

Inspirational

दृढ़ चित्त

दृढ़ चित्त

1 min
454

माँ बोली थी

तुम्हे हिमालय की चोटी पर

चढ़ना होगा

बाबा ने बोला था

तुम्हे चन्द्रमाँ तक पहुंचना होगा


लोग तुमपर हँसेंगे

ईर्ष्या करेंगे

गाली देंगे

तुम्हे अपमान करेंगे


मन में दुःख पहुंचेगा

अपने लोग भी

दूरी बना लेंगे

बिल्कुल अकेले पड़ जाओगे


इस दुनिया में

फिर भी तुम

साहस न त्यागो

दृढ़ चित्त रखो

चलते हुए तुम्हे चोट लगेगा

गिर सकते हो


तुम्हें उठाने के लिए

आगे नहीं आएंगे कोई

ख़ुद ही उठना होगा तुम्हे

मुकाम तक पहुँचने की

चित्त को दृढ़ करना होगा


और पसीना बहते हुए

काम से जी न चुराओ

देखोगे एक दिन

हिमालय की चोटी भी

पहुँच गये हो

और चन्द्रमाँ को भी

छू लिए हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational