STORYMIRROR

Shekhar Shivam

Inspirational Others

4  

Shekhar Shivam

Inspirational Others

दो लोग आए थे।

दो लोग आए थे।

1 min
209

दो लोग आए थे 

कंधों पर बैग और हाथों में झोले लिए 

आंखों में आँसू और मुख पर चिंता लिए हुए 

एक छोटा सा कमरा लिए हुए 

कोई रोजगार नहीं था उनके पास 

जेबों में पैसा नहीं था उनके पास, 

प्रश्न खाने का, जवाब नहीं था उनके पास। 

जान दांव पर लगाकर, 

परिवार को थोड़ा ज्यादा देने की चाहत में 

सिमेंट के कारखाने में मजदूरी करते थे वो 

गुनाह बस इतना था कि उन्होंने भरोसा किया 

सारी कमाई कोई धोखेबाज ले कर गया। 


अब कहाँ जाएं वो, किसकी मदद ले वो 

घर पर कोई इंतजार में घड़ी गिन रहा होगा। 

काश कोई मुसीबत का भी साथी होता, 

ऊपर वाले में असीम श्रद्धा थी 

रोज काम की तलाश जारी रहती, 

पर कई दिनों से जाने वो कहाँ हैं 

जो कुछ लाए थे बिना ताले के कमरे में पड़ा है 

मेहनत और ईमानदारी का तोहफा देखा मैंने आज 

हमारे देश के मजदूर थे वो, 

जहाँ भी होंगे वो स्थान किसी मंदिर से कम न होगा। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational