दिवानगी
दिवानगी
तुम में इतना खो गए है,
अपना नाम पता भी भूल गए हैं I
गली -गली ढूँढा खुद को,
तेरी चौखट पे पाया अपने मन को,
पास आना चाहूँ तो दिल शर्मसार हो जाये,
दूर जाना चाहूँ, तो नजदीकियां तड़पाये,
यह कैसी बेखुदी छा रही है,
अपना नाम पता भी भूल गए हैं I
मंदिर-मस्जिद में नजर आते हो,
खुदा से भी प्यारे लगते हो,
सजदा तुम्हारा करते हैं,
तुमसे ही तुम्हें माँगा करते हैं,
यह कैसी दिवानगी छा गयी है,
अपना नाम पता भी भूल गए हैं I
तू चाहे न चाहे,कोई गम नहीं,
तुम्हें ख्वाबों में पाया करते हैं,
अब नींद से न जगाओ लोगों,
आखिरी हिचकी यार की बाँहों में दम भरते हैंI
यह अजब ज़िंदगी पायी मैंने,
अपना नाम पता भी भूल गए हैं I

