STORYMIRROR

Uma Sureka

Romance

3  

Uma Sureka

Romance

ऐ नज़र, न इतरा इतना

ऐ नज़र, न इतरा इतना

1 min
43

ऐ नज़र, न इतरा इतना,

जानती हूँ, दीदारे यार हुए हैं l

ऐ लब, न मुस्कुरा इतना,

जानती हूँ, यार का नाम छिपाये हुए है l 

ऐ बाहें, न झूम इतना,

जानती हूँ, इश्क़ पर पंख लगे हुए हैंl 

ऐ कदम, न झूम इतना,

जानती हूँ, प्यार की गलियों में सुर छाये हुए हैं l 

ऐ दिल, न मचल इतना,

जानती हूँ, पिया की याद साथ लिए हुए है l 

ऐ धड़कन, न धड़क इतना,

जानती हूँ, हर सांस में वह समाये हुए है l 

ऐ प्यार, तुझको नमन करती हूँ,

मेरी ज़िन्दगी में सुमन बरसाने के लिए,

अब फ़िदा हो जाऊँ या फ़ना, कोई गम नहीं,

बस यार की यारी हो, दुनियादारी की फिक्र नहीं l


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance