STORYMIRROR

Uma Sureka

Romance

3  

Uma Sureka

Romance

इश्क़

इश्क़

1 min
266

तुममें इतना खो गए हैं,

अपना नाम पता भी भूल गए हैं।


गली-गली ढूँढा खुद को,

तेरी चौखट पे पाया अपने मन को,

पास आना चाहूँ, तो दिल शर्मसार हो जाए,

दूर जाना चाहूँ, तो नजदीकियाँ तड़पाये,

यह कैसी बेखुदी छा रही है,

अपना नाम पता भी भूल गए हैं।


मंदिर -मस्जिद में नजर आते हो,

खुदा से भी प्यारे लगते हो,

सजदा तुम्हारा करते हैं,

तुमसे ही तुम्हें माँगा करते हैं,

यह कैसी दिवानगी छा गयी है,

अपना नाम पता भी भूल गए हैं।


तू चाहे न चाहे कोई गम नहीं

तुम्हें ख्वाबों में पाया करते हैं,

अब नींद से ना जगाओ लोगों,

आखिरी हिचकी यार की बाँहों में दम भरते हैं,

यह अजब जिंदगी पायी मैंने,

अपना नाम पता भी भूल गए हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance