STORYMIRROR

Dr. Pradeep Kumar Sharma

Inspirational

4  

Dr. Pradeep Kumar Sharma

Inspirational

दिवाली का संकल्प

दिवाली का संकल्प

1 min
306


इस बार की दीपावली पर

हम सबको संकल्प लेना है I

आने वाले वर्षों में हम सबको

मिल जुलकर रहना है I

एकता का दीप जलाकर

प्रेम प्रकाश फैलाना है I

मित्रता का बीज बोकर

बैरभाव को मिटाना है I

अहिंसा रूपी गंगाजल से

हिंसा की आग बुझाना है I

विघ्नसंतोषी ताकतों को

मुंह तोड़ जवाब देना है I

गुमराह नवयुवकों के दिल में

देशप्रेम का भाव जगाना है I

परिवार नियोजन अपनाकर

जनसंख्या वृद्धि को रोकना है I

भ्रष्टाचार व गरीबी मिटाकर

खुशहाल देश को बनाना है I

मताधिकार का उपयोग हमें

सोच-समझ कर करना है I

सारे समस्याओं को दूरकर

भारतमाता को फूलों से सजाना है I


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational