STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Inspirational

दिल मे मेरे बसा

दिल मे मेरे बसा

1 min
245

दिल मे मेरे बसा है भारत रोम रोम में भारत की शान

आन बान सदा रहे मेरे भारत की इसपर जान कुर्बान

सबसे ऊँचा हो जग में इसका नाम मेरा भारत महान

ना रहे किसी काम मे पीछे सबसे आगे हो भारत का नाम

हर जन्म हो मेरा इस धरती पर निकले इस मिट्टी में प्राण,

प्यार हमको इस मिट्टी से इतना कि लगे ये माँ सामान,

इस गोद मे सर रख जो सुकून हमको मिलता

वो ना मिलेगा हमको दुनिया के किसी कोने में,

हर किसी की सोच अपनी हर कोई विदेशो में जाना समझे अपनी शान,

हम तो हर पल हर सांस इसी में गुजार कर जीने की चाहत रखते हर पल,

एक पल के लिए ना इस धरती से दूर रह कर जीने की ख्वाइश हमको,

दिल मे मेरे बसा है भारत रोम रोम में भारत की शान,

कर नही सकता कोई मेरे भारत की बुराई हमारे सामने,

एक शब्द किसी के मुँह से निकले उससे पहले उसको सबक सिखा देंगे,

मेरे भारत ने जो जो दिया दुनिया को उसकी बखान हम को करे,

जानता है जग सारा मेरे भारत की उपल्दियाँ मेरा भारत महान ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational