दिल है छोटा सा
दिल है छोटा सा
दिल है छोटा सा,छोटी सी आशा,
मस्ती भरे मन की,तोतली भाषा,
कभी चाँद तारो को पाने की आशा,
कभी पापा मम्मी की प्रेरणा की भाषा,
महक जाते थे संस्कारो में ऐसे,
फूल बगिया के खिल गए हो जैसे,
प्रेम की सब बोल के भाषा,
एक दूजे की जगाते थे आशा,
प्यारा वसा वो दिन था,
आशीषों का अभिसिंचन था,
सविता उमेश का प्यार था तोहफा,
ऊर्जा से भरा था घर का हर कोना,
नीलिमा अखिलेश का प्यारा ताना बाना,
सब मिल गाते थे दिल से भी गाना,
स्वर्णिमा, अरुणिमा की प्यारी सी आशा,
भगाती थी हर एक निराशा,
महिमा,अतुलिमा की प्यारी सी बातें,
भुला देती थी कष्टो की रातें,
वो पापा का आना,
जोश दिलाना,
वो मम्मी की प्यारी,
बाते सीखना,
प्यारा सा वो पल था,
जो एक कल था,
झूम जाती हूँ,
आज भी जी कर,
उन प्रेरणाओं को,
पी पी कर,
दे दी आशा,बढ़ने की आशा,
प्रेम संग कुछ जीने की आशा,
दिल है छोटा सा,
छोटी सी आशा
मस्ती भरे दिन की,
प्यारी सी भाषा।।
गीत दिल है छोटा सा
फ़िल्म रोजा
