STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Inspirational

4  

Devendraa Kumar mishra

Inspirational

दिल बड़ा रखना

दिल बड़ा रखना

1 min
307

घर छोटा हो, कोई बात नहीं 

मगर दिल बड़ा रखना. 

कोई आ जाए अचानक 

रोटी के दो टुकड़े करना 


आधी खाना, आधी खिलाना 

दिल को दिल ही रखना 

अन्यथा देखें है, ऊंची हवेलियों में 

गुर्राते कुत्ते और दुत्कार लगाते चौकीदार 


कोई भिखमंग भी नहीं जाता वहाँ 

जानता है पुकारने से पहले फटकार मिलेगी 

जो अंदर रहते हैं, वो बहरे हैं 

आवाज़ सुनकर झांकते हैं और बंद कर लेते हैं खिड़कियां 


तुम इतने उच्च कोटि के गिरे हुए मत बनना 

दिल बड़ा रखना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational