दहलीज पर दिल की
दहलीज पर दिल की
प्रियतम मेरे मुझको तुम प्राणों से प्यारे
दहलीज पर दिलकी तेरी आहट सदा रे //धृ//
ख्वाबोंमें मेरे तुम ही खयालो मेरे तुम ही
महकती हैं सदा खुशबू तेरी सांसोंमें युही
साजन मैनें तुझको अपना हमदम माना रे
दहलीज पर दिलकी तेरी आहट सदा रे //1//
साज मेरे तुम ही संगीत मेरे तुम ही
खनकती मेरी चुडीयों की खनक तुम ही
सनम मैने तुझको अपना प्रियतम माना रे
दहलीज पर दिलकी तेरी आहट सदा रे //2//
सांझ मेरी तुम ही सवेरा मेरा तुम ही
छनकती मेरी पायल की छनछन तुम ही
साजन मैनें तुझको अपना दिलवर माना रे
दहलीज पर दिलकी तेरी आहट सदा रे //3//
मैं नदीया तेरी मेरा प्रेम सागर तुम ही
सुलगते मेरे इस दिल की धडकन तुम ही
मिलकर तुझसे मैनें प्यार को जाना रे
दहलीज पर दिल की तेरी आहट सदा रे //4//
मेरा सावन तुम ही मेरी पतझड तुम ही
बरसते सावन की पहली फुहार तुम ही
प्रियतम मैनें तुझको अपना सावन माना रे
दहलीज पर दिल की तेरी आहट सदा रे//5//
मेरी मन्नत तुम ही मेरी जन्नत तुम ही
बहकते मेरे मन की पहली पुकार तुम ही
दिलवर मैनें तुझको अपना प्यार माना रे
दहलीज पर दिल की तेरी आहट सदा रे// //6//

