धड़कन प्राण तिरंगा
धड़कन प्राण तिरंगा
गौरव अभिमान तिरंगा जन जन का धड़कन प्राण तिरंगा संघर्ष स्वतंत्रता कि प्रेरणा ऊर्जा उत्साह तिरंगा!! लहू ललकार क्रांति शांति आवाहन गति विकास ललकार तिरंगा भारत का बैभव व्यवहार तिरंगा!! देश भक्ति का कर्म कफ़न पल प्रहर जीवन का पथ पग उद्देश्य उत्कर्ष अवनि और आसमान तिरंगा!! धरती और आकाश कल कल कलरव करती नदिया झरने झील तलाब दसो दिशाए ऋतुए मौसम ध्वज राष्ट्र सत्कार तिरंगा!! जन जन भारत वासी का अस्ति अस्मत ऊर्जा औकात तिरंगा प्रेम शांति और प्रगति प्रतिष्ठा सौर्य सम्मान तिरंगा!! राष्ट्र धर्म जननी जन्म भूमि मर्यादा मर्म मौलिक मूल्य महत्व सत्य सक्षम विश्व बंधुत्व संस्कृति संस्कार तिरंगा!! जय जवान का स्वाभिमान जय किसान कि आशा विश्वाश जय वैज्ञानिक विज्ञान का आशय अविष्कार तिरंगा!! युवा उमंग उत्सव उत्साह बेटी नारी का कवच दुष्ट दानव का काल एक नेक श्रेष्ठ भारत का गौरव अतीत स्वर्णिम भविष्य वर्तमान तिरंगा! नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!
