STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

विश्व मे विशेष

विश्व मे विशेष

2 mins
11

 भारत मेरा देश विश्व मे विशेष भाषा धर्म जाती अनेक,अनेकता मे एकता साक्ष्य सन्देश!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष कण कण मे भगवान बच्चा बच्चा कृष्ण राम जीव निर्जीव सभी आराध्य पूजे जाते पर्वत और पहाड़!! भारत मेरा देश विश्व विशेष हर बेटी सीता अनसुया गार्गी, राधा रत्नवली विद्योतमा, सावित्री शिवा वैष्णवी सरस्वती समान!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष सूर्य की तेज किरण का वंश सूर्य महान मान्धाता, विश्वामित्र,दशरथ, अज दिलीप जाने कितने यश प्रताप अभिमान!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष शीतल मंद चंद्र आर्याव्रत भारत गौरव भूषण!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष महायोगी लीलाधर मित्र महिमा धर्म कर्म गीता का उपदेश वर्तमान युग समाज दृष्टि दिशा दृष्टिकोण संसार महान!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष वीरों की पावन पृथ्वी त्याग बलिदान प्राणी परमेश्वर की अवनि दधिची, शिवि, वली कर्ण दानवीर धन्य धीर!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष गुरुओं मे शिव शंकर औघडदानी, द्रोण, परशुराम परमहंस रामकृष्ण गुरु गरिमा गौरव गान!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष अर्जुन, एकलव्य, विवेकानंद विश्व मे शिष्य विरले सम्भव नहीं बखान गुरु शिष्य सम्बन्धों भारत विश्व अभिमान!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष नदिया झरने झील ताल तलाब प्रकृति प्राणी परमेश्वर का उत्कृष्ट समन्वय हरियाली खुशहाली ऋतुए मौसम व्यवहार!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष पूजा वंदन अभिनन्दन पत्थर पर्वत पेड़ पौधे प्रकृति परिवार!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष बेटी को पाल पोश शिक्षित करते शक्ति शाश्वत दुर्गा जैसी बेटी कन्या का दान कन्या दान है करते!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष तीज और त्यौहार प्रसन्न आत्मा परमात्मा व्यवहार!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष विजय पर्व पराक्रम दीपोत्सव लक्ष्मी पूजन धन धान्य सतरंगी जीवन समाज का होली उत्साह!! भारत मेरा देश विश्व मे विशेष कोई देश नहीं भारत जैसा देश भिन्नताए विशेषताएं अनेक भारत एक नेक श्रेष्ठ!! नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational