STORYMIRROR

Goga K

Inspirational

4  

Goga K

Inspirational

चंद्रयान 3

चंद्रयान 3

1 min
229

चंदा मामा का घर दूर था

पर हमारा इरादा भी भरपूर था

पहली बार संदेशा लेकर भेजी थी गाड़ी 

पर चंदा मामा भी थे पक्के खिलाड़ी

बता दिया था कि प्याली के कुछ हिस्से टूटे थे

और हमारे मामा कुछ दिन के लिए हमसे रूठे थे

पर संदेशा तो मामा को पहुंचाना ही था

चाहे जो भी हो हमे मामा के घर तो जाना ही था

हमने भी विक्रम ने मामा को मनाने का संकल्प उठाया था

और देश के वैज्ञानिकों ने उसे सक्षम बनाया था 

किया था चंद्रयान ने चीन अमरीका और रूस को टाटा

और चंद्रयान को देख कर पड़ोस में था सन्नाटा

देखते ही देखते विक्रम मामा के साथ बैठा मुस्कुरा रहा था  

और भारत का ध्वज चंदा मामा के घर शान से लहरा रहा था

शान से लहरा रहा था । 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational