STORYMIRROR

Uma Bali

Inspirational

3  

Uma Bali

Inspirational

चलो बच्चे हो लें...

चलो बच्चे हो लें...

1 min
32

आओ भीग ले बरसात में 

हाथों को डाले हाथ में 

कुछ पल के लिए ही सही

       मोती पकड़ लें हाथ में 

छप-छप की झंकार में 

सब कुछ भूल जाएँ 

कुछ पल के लिए ही सही

       चलो अतीत को बुलाएँ 

खिलखिला कर हँस ले

चीखे और चिल्लाएँ 

कुछ पल के लिए ही सही

       गुम ख़ुशियाँ ढूँढ लाएँ 

बादलों संग भागे 

बिजली को मुँह चिढ़ाए 

कुछ पल के लिए ही सही

      चलो इक दूजे को सताएँ 

डर को रख कर ताक पर

जीवन में रस घोलें

कुछ पल के लिए ही सही 

       चलो बच्चे हो लें


बचपन/ भाव/ख़ुशी/अतीत

                     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational