चिकित्सा पद्धति
चिकित्सा पद्धति
सफल है भारत का विज्ञान ,
चिकित्सा पद्धति भी है महान।
जड़ी बूटियों के कारण ही ,
अद्भुत अगणित आयुर्विज्ञान।
वसुधा के प्राणी ने देखा,
चिकित्सा पद्धति है भगवान।
सारी दुनिया के डॉक्टर हैं,
हमारी वसुधा के भगवान।
विकट परिस्थिति में भी ,
सेवा से हटते नहीं विद्वान।
वसुधा के प्राणी ने देखा ,
चिकित्सा पद्धति है भगवान।
महिला डॉक्टर के साहस को,
आओ करें नित्य प्रणाम।
स्वयं भी संघर्ष कर रहीं ,
फिर भी किया नहीं विश्राम।
देश था नाजुक हालत में,
सहारा दिया चिकित्सा ज्ञान।
अभिभावक बन करके डॉक्टर,
करते नवजीवन निर्माण।
नर्सों की कर्मठता का भी ,
देश ने किया अहम सम्मान।
चिकित्सा की सुविधा के कारण ,
भारत हुआ विश्व प्रधान।