STORYMIRROR

Naina Singh

Romance Action Others

4  

Naina Singh

Romance Action Others

छोटी सा जहाँ

छोटी सा जहाँ

1 min
382

कुछ तो आगे बढ़ चुके इश्क़ में

कुछ हम तुम मिलकर साथ चल पढ़ते है

बँधी है जो डोर दिलों में हमारे प्यार का

मर कर भी न टूटे हम -तुम वादा कर लेते है


कुछ भूल जाते है बीती बातें ज़िन्दगी के

कुछ आने वाले दिन को दिल से स्वीकार करते है

रख कर एक दूसरे के कंधे पर सर अपना

कुछ तुम अपना कुछ हम दिल -ए -हाल बयां कर लेते है


ना रहे कोई शिकवा तेरे मन में भी कभी

न कोई गिला इस दिल को तेरे दिल से कभी रहे

सुन लेते है न एक दूजे की धड़कने पास आकर

क्यूँ न एक नये सपने का आगाज़ हम तुम कर लेते है


होगे तुम कभी मायूस तो मैं हंसाऊंगी तुम्हें

जब खुशी महसूस होगी तुम्हें तब तब दिल से मुसकुराऊँगी मैं

इस बड़ी सी दुनिया से दूर एक छोटी सी जहाँ बसाएंगे हम

थाम कर दामन एक दूसरे की अपने इश्क़ की ऐलान कर लेते है....!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance