STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

छोटा बच्चा

छोटा बच्चा

1 min
24.7K

छोटा बच्चा बहुत सच्चा होता है

ख़ुदा का वो बड़ा नेक बंदा होता है

झूठ बोलना उसकी आदत नही है,

वो तो सच्चाई का आईना होता है


न कोई दुनियादारी,

सबसे है उसकी यारी

वो सच मे बड़ा ईमानदार होता है

वो वाकई में पूनम का चांद होता है


न लाभ उसे अच्छा लगता है

न हानि उसे बुरी लगती है

वो साफ़ दिल का गंगाजल होता है

छोटा बच्चा बड़ा निच्छल होता है


जो भी शख्स मोह माया से दूर है

वो भी छोटे बच्चे सा कोहिनूर है

हर एक आदमी का दिल बच्चा होता है

पर वो दिल सच्चा होता जो बच्चा होता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract