STORYMIRROR

Dr.Narendra kumar verma

Inspirational

4  

Dr.Narendra kumar verma

Inspirational

छात्र जीवन संकल्प है

छात्र जीवन संकल्प है

1 min
365

एक उम्मीद की किरण से,किताब की चमक से,

कर्म पथ का राही बनकर,स्वर्ण युग का पथिक बनकर,

देश का मान बढ़ाना, समाज में प्रतिष्ठा जगाना, 

उज्जवल भविष्य का कर्ताधार है, छात्र जीवन संकल्प है!


आदर्श पुंज के प्रणव से, सिद्धि के अभिनव से,

शिक्षक का अभिमान बनकर,देश की पहचान बनकर,

परिवार का सम्मान बढ़ाना, मंजिल व अवधेश पाना,

महान संस्कृति का उद्घोष है, छात्र जीवन संकल्प है!


प्रेरणा के सागर से, विश्वास व निश्चय से,

मित्रों का स्वाभिमान बनकर, शिक्षण का कर्णधार बनकर,

संस्थान का गौरव बढ़ाना, भविष्य को समर्थ बनाना,

संघर्षों का अनुलोम है ,छात्र जीवन संकल्प है!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational