STORYMIRROR

Priti Chaudhary

Abstract

4  

Priti Chaudhary

Abstract

चाणक्य

चाणक्य

1 min
24.3K

चाणक्य थे कुशल, विख्यात राजनीतिज्ञ,

प्रकाण्ड अर्थशास्त्री, चतुर कूटनीतिज्ञ।


मौर्य साम्राज्य के संस्थापक थे यही चाणक्य,

भारतीय इतिहास के ये अनमोल माणिक्य।


मौर्य कालीन भारतीय समाज का दर्पण अर्थशास्त्र,

भारतीय संस्कृति में ये आदर के रहे पात्र।


इनके बचपन का नाम था विष्णुगुप्त,

जीवित किये वे मूल्य जो रहे सर्वथा सुषुप्त।


मगध के राजदरबार में हुआ था इनका अपमान

इस साम्राज्य की विनाशलीला उर में ली थी ठान।


मुक्ति दिलाई पीड़ित प्रजा को नंद वंश के अत्याचार से,

व्यथित रहा हृदय शोषितों के हाहाकार से।


माना चाणक्य थे श्याम वर्ण औ कुरूप,

किंतु गुण, नीति,काज में रहे ये अनूप।


तक्षशिला विश्वविद्यालय के रहे ये आचार्य,

सम्पूर्ण विश्व में विख्यात हैं इनके कार्य।


इनकी नीति और वचन ज्ञान का भंडार,

कौटिल्य नाम से इन्हें जानता समूचा संसार।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract