STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Fantasy Inspirational

4  

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Fantasy Inspirational

चाॅंद पर तिरंगा

चाॅंद पर तिरंगा

1 min
243

आज तिरंगा चाॅंद पर फहराया है।

भारत ने नया इतिहास रचाया है।।


चंद्रयान ने जब चाॅंद पर रखा कदम।

हर भारतीय के दिल को धड़काया है।।


चाॅंद पर तिरंगा, तिरंगे पर चाॅंद,

आज सत्य सारा समझ में आया है।।


चंद्रयान का हुआ सफल प्रक्षेपण।

भारत का यश विश्व ने गाया है।।


इसरो का मिशन था बहुत कठिन।

 नव दधीचियों ने सरल बनाया है।।


कलाम का स्वप्न हुआ साकार अब।

विश्व गुरु ऊंची उड़ान भर पाया है।।


सक्षम संकल्पित प्रेरक नेतृत्व से।

असंभव को भी संभव कर दिखाया है।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract