STORYMIRROR

ritesh deo

Inspirational

5  

ritesh deo

Inspirational

ब्रह्म मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त

1 min
441


ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर त्याग सब सुख समृद्धि का आधार 

ब्रह्म मुहूर्त में जो जन अपना बिस्तर त्याग कर देते हैं

सच पूछो तो ऐसे जन ही खुशियों को अर्जित कर लेते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में मन मन्दिर में शुवह की शुद्ध वायु आती है,

शुबह की विशुद्ध वायु तन मन सब ताजा कर जाती है।

इसलिए सुबह जगने वाला व्यक्ति दिन भर ताजा रहता है,

शुद्ध वायु के सेवन द्वारा वह हमेशा ही निरोगी रहता है।

तन मन यदि नीरोगी होगा तो अपना काम कर पायेगा,

तो निश्चित जीवन में फिर धन को अर्जित कर पायेगा।

सुबह की शुद्ध वायु द्वारा मन और बुद्धि शुद्ध होगी,

निरोगी काया में तो फिर बुद्धिमत्ता अवश्य होगी।

सुबह जल्दी जग जाने से सारी समस्याएं कटती हैं,

सूर्योदय के बाद सोने से व्याधियां शरीर में प्रवेश करती हैं।

सुबह सुबह जल्दी जागो और आलस्य को तुम त्यागो,

सब समस्याओं से बच जाओगे डाक्टर घर मत भागो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational