STORYMIRROR

नम्रता सिंह नमी

Inspirational

3  

नम्रता सिंह नमी

Inspirational

बंदी

बंदी

1 min
164

अपने ही घरों के बंदी हो गए हम

इस कोरोना काल में खो गए है हम


बेचैन हैं इस कदर अपने ही आशियाने में

तोड़ कर पिंजरा निकल जाने को बेताब है हम


कदमों को रोका है मिलने जुलने से रोका है

खुद से मिलो न तुम्हें किसने रोका है


उड़ लो, दौड़ लो चाहे जितनी उड़ाने भर लो

मन से ख़्वाबों से दुनिया को नाप लो


सागर की गहराई तक डूब जाओ

अपने आप में डूब कर खुद को पहचान लो


बंदी बन कर सपनों की उड़ान तय करो

खुद से कर लो मुहब्बत बेहिसाब बेमिसाल...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from नम्रता सिंह नमी

Similar hindi poem from Inspirational