बलवान
बलवान
बलवान ही है वो
जो बढ़ चला है आगे
नित्य अपने कर्म पर
बिना थके बना रुके।
बलवान ही है वो
जो जूझता कठिनाई से
रौशनी की विदाई से
आ कर रुकी तन्हाई से।
बलवान ही है वो
सत्य जिसका साथी हो
आत्मविश्वास भी काफी हो
दृढ़संकल्प अविनाशी हो।
बलवान ही है वो।
बलवान ही है वो।
