STORYMIRROR

Suman Mohini

Inspirational

4  

Suman Mohini

Inspirational

बिटिया

बिटिया

1 min
291

वक़्त की कुछ ऐसी मेहरबानी हो गई 

मेरी प्यारी-सी बिटिया अब सयानी हो गयी 

बचपन में करती थी छोटी छोटी बातों पर जो नखरे

आज दूसरों के नखरे उठाने में माहिर हो गई 

मेरी प्यारी-सी बिटिया……


रहता था गुस्सा जिसकी नाक पर सदा

आज सबको समझाने के काबिल हो गई 

मेरी प्यारी-सी बिटिया…..


ये नहीं खाना वो नहीं खाना की रट लगाए रहती थी सदा 

आज चुपचाप सब कुछ खाने को राजी हो गई 

मेरी प्यारी-सी बिटिया…..


किसी भी चीज पर हाथ रखते ही वो

खरीदने की जिद करना उसका 

मुझे कुछ नहीं चाहिए आज ये कहने के काबिल हो गई 

मेरी प्यारी-सी बिटिया……


बीमार होने पर सारा घर सर पर उठा लेती थी जो 

आज बीमारी में भी काम करने की आदी हो गई 

मेरी प्यारी-सी बिटिया…..


वक़्त ने कब करवट ली पता ही ना चला 

पता ही ना चला कब से वो इतनी जिम्मेदार हो गई 

मेरी प्यारी-सी बिटिया……


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational